श्रेणी: विविध

कद्दू की नावें और दाढ़ी की कतारें... साल 2022 के अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड

By Ankur Garg 01 January 2023

वर्ष 2022 में दुनियाभर में बड़े ही अजीबोगरीब विश्व रिकॉर्ड बनाए गए, जिसमें एक शख्स ने कद्दू से बनी नाव पर बैठकर सबसे लंबी दूरी तय की। वहीं कुछ लोगों ने अपनी दाढ़ी को जोड़कर एक लंबी कतार बनाई। एक महिला ने पूरी रफ्तार से चल रहे पंखे को अपनी जीभ से रोक दिया।आइए एक नजर डालते हैं साल 2022 में बने कुछ कमाल के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स पर

 

दाढ़ी में क्रिसमस की घंटियां टांगी

अमेरिका के जॉस स्ट्रैसर ने एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपनी दाढ़ी में क्रिसमस की 710 घंटियों को ऐसा लटकाया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज हो गया।

 

 

कद्दू की नाव पर सफर

अमेरिका के डुआने हैनसेन ने कद्दू से बनी नाव में बैठकर बेलेव्यू से नेब्रास्का शहर तक 37:50 मील की दूरी तय की। इससे हैनसेन ने 2016 में नॉर्थ डकोटा के निवासी रिंक स्वेनसन द्वारा 25.5 मील की दूरी तय करने वाला रिकॉर्ड तोड़ दिया।

 

 

दाढ़ी की सबसे लंबी कतार बनाई

अमेरिका स्थित मिशिगन में नेशनल बियर्ड एंड माउस्टेव चैंपियनशिप- 22022 में प्रतियोगियों ने अपनी दाढ़ियों को जोड़कर 150 फीट लंबी कतार बनाई। यह दाढ़ी और चेहरे के बाल से बनी अब तक की सबसे लंबी कतार साबित हुई थी। इस नए रिकॉर्ड ने 62 फीट और 6 इंच के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा दिया, जो 2007 में जर्मनी में बनाया गया था।

 

 

तेज रफ्तार से चल रहे पंखे को जीभ से रोका

ऑस्ट्रेलिया की जॉय एलिस ने तेज रफ्तार में चल रहे फैन को अपनी जीभ से रोकने का कीर्तिमान बनाया। उन्होंने कई पंखों को ऐसे ही अपनी जीभ के सहारे रोका और जीभ से सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक फन को रोकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। जाँय एलिस ने यह रिकॉर्ड इटली में बनाया था।

 

 

एक मिनट में 1140 बार बजाई ताली

एक मिनट में सबसे ज्यादा ताली बजाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अब एक अमेरिकी स्पीड क्लैपर के पास है, जिसने दुनिया के पूर्व सबसे तेज क्लैपर एली बिशप को पीछे छोड़ दिया।
डेवनपोर्ट के 20 वर्षीय डाल्टन मेयर ने एक मिनट में 1,140 बार या लगभग 19 ताली प्रति सेकंड अपने हाथों से ताली बजाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने पिछले रिकॉर्ड को 37 तालियों से तोड़ा।




Recent Posts

सार्वभौमिक बाल दिवस

World Children's Day 2026: क्या हैं बच्चों के अधिकार? जानें विस्तार से

विराट की सर्वश्रेष्ठ 5 पारियां

Virat Kohli Best T20 Innings: चेस मास्टर की वो 5 पारियां जो क्रिकेट इतिहास में अमर हो गईं

सुखी जीवन

खुद को बेहतर बनाने की दिशा में: 5 जीवन बदलने वाली आदतें

सेतुबंधासन

Setu Bandhasana: सेतुबंधासन का अभ्यास करने से दूर होती हैं ऐसी दिक्कतें...

रायगढ़ हादसा

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, अब तक 13 लोगों की मौत...

Copyright © 2019 - 2026 Blogger's Globe