Category: विविध

Govardhan Puja 2022: आज है गोवर्धन पूजा | जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा

By Ankur Garg 26 October 2022

वैसे तो गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन होती है, लेकिन इस साल सूर्यग्रहण की वजह से गोवर्धन को अगले दिन यानी बुधवार 26 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस पावन दिन भगवान श्री कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की जाती है।।गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण को 56 या 108 तरीके के भोग लगाए जाते हैं.

 

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त:

प्रातः काल मुहूर्त: 06.29 से 08:43 तक
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ: 25 अक्टूबर, शाम 4.18 पर
प्रतिपदा तिथि समाप्त: 26 अक्टूबर दोपहर 2.42 पर

 

गोवर्धन पूजा विधि

हिन्दू धर्म में गोवर्धन पूजा का बहुत महत्व है. इसके लिए सबसे पहले गाय के गोबर से गोवर्धन का चित्र घर के आंगन में बनाया जाता है. गोवर्धन भगवान की पूजा में अक्षत, रोली, जल, दूध, बताशे, पान और केसरी फूल प्रयोग में लाए जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि आज के दिन अगर सच्चे मन और विधि-विधान से गोवर्धन भगवान की पूजा होती है, तो श्रीकृष्ण पूरे साल अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं और भक्तों के कष्ट दूर हो जाते है.

 

गोवर्धन पूजा से जुडी पौराणिक कथा

पौराणिक कथाओ के अनुसार, जब ब्रज वासिओ पर भगवान इंद्र का प्रकोप बढ़ा, तो उनकी रक्षा के लिए श्रीकृष्ण भगवान ने अपनी छोटी उंगली से ही विशाल गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था, ताकि उसके नीचे हजारों जीव-जतुं और मनुष्य आसरा ले सकें. श्रीकृष्‍ण ने इन्‍द्र के घमंड को चूर-चूर कर गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। तभी से हर साल इस त्यौहार पर लोग अपने घरों में गोवर्धन बनाते हैं.




Recent Posts

सार्वभौमिक बाल दिवस

World Children's Day 2026: क्या हैं बच्चों के अधिकार? जानें विस्तार से

विराट की सर्वश्रेष्ठ 5 पारियां

Virat Kohli Best T20 Innings: चेस मास्टर की वो 5 पारियां जो क्रिकेट इतिहास में अमर हो गईं

सुखी जीवन

खुद को बेहतर बनाने की दिशा में: 5 जीवन बदलने वाली आदतें

सेतुबंधासन

Setu Bandhasana: सेतुबंधासन का अभ्यास करने से दूर होती हैं ऐसी दिक्कतें...

रायगढ़ हादसा

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, अब तक 13 लोगों की मौत...

Copyright © 2019 - 2026 Blogger's Globe