Category: विविध

Indore Temple accident: 35 श्रद्धालुओं की मौत, 18 को किया गया रेस्क्यू

By Ankur Garg 4 min read
31 March 2023

Indore Temple accident: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मंदिर में गुरुवार को रामनवमी के मौके पर आयोजित हवन के दौरान पुरातन बावड़ी की छत धंसने से 35 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 50 से अधिक श्रद्धालु बावड़ी में गिरे थे। 18 श्रद्धालुओं को बचा लिया गया है। पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, इंदौर शहर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर हवन कार्यक्रम था। इस दौरान मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच बावड़ी की छत धंस गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर पुरातन बावड़ी पर छत डालकर
बनाया गया था। छत संभवतः ज्यादा लोगों का बोझ नहीं सहन कर सकी। 40 फुट गहरी बावड़ी में चार से पांच फुट पानी था। यह मंदिर करीब 60 वर्ष पुराना है।

Advertisement

इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देओस्कर ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि 11 श्रद्धालुओं के शव बावड़ी से निकाले गए हैं। इनमें 10 महिलाएं हैं। 19 लोगों को रस्सी के सहारे पुलिस ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इनमें से दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Advertisement

CM शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर हादसे पर किआ मुआवजे का ऐलान (CM Shivraj Singh Chouhan announced compensation for the Indore accident)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को पांच- पांच लाख रुपये और घायलों को 50- 50 हजार का मुआवजा देने की घोषणा की। वहीं, पीएमओ ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने इंदौर हादसे पर जताया शोक (Prime Minister Narendra Modi expressed grief over the Indore accident)

इंदौर में हुए हादसे से बेहद दुखी हूं । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर स्थिति की जानकारी ली। सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ मेरी प्रार्थना ।



Advertisement

Recent Posts

दिवाली रंगोली डिज़ाइन 2026

दिवाली रंगोली डिजाइन 2026: 10 आसान, सुंदर और ट्रेंडी रंगोली आइडिया

2026 में दिवाली कब है?

दिवाली 2026: तारीख, 5 दिवसीय उत्सव कैलेंडर

सार्वभौमिक बाल दिवस

World Children's Day 2026: क्या हैं बच्चों के अधिकार? जानें विस्तार से

विराट की सर्वश्रेष्ठ 5 पारियां

Virat Kohli Best T20 Innings: चेस मास्टर की वो 5 पारियां जो क्रिकेट इतिहास में अमर हो गईं

सुखी जीवन

खुद को बेहतर बनाने की दिशा में: 5 जीवन बदलने वाली आदतें

Indore Temple accident: 35 श्रद्धालुओं की मौत, 18 को किया गया रेस्क्यू
100% Pinch or use − / + to zoom, drag to move

Copyright © 2019 - 2026 Blogger's Globe