Category: विविध

Hindi Diwas: इसलिए मनाया जाता है 10 जनवरी और 14 सितंबर को हिंदी दिवस | जानें महत्व और हिन्‍दी से जुड़े रोचक तथ्य

By Ankur Garg 14 September 2022

देश भर के सभी संस्थाओ में हिंदी दिवस बेहद उत्साह पूर्वक मनाया जाता है। 14 सितबंर का दिन वाकई हर भारतवासी के लिए गर्व का दिन है। यह दिन हिंदी भाषा के महत्व को पहचानने और युवा पीढ़ी को इसके अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता है. हिंदी दिवस एक बार नहीं बल्कि साल में दो बार मनाया जाता है, 14 सितंबर और 10 जनवरी. हिंदी न केवल हमारी मातृभाषा या राष्ट्रभाषा है, बल्कि यह हमारे देश के गौरव का भी प्रतिनिधित्व करती है।

 

हिंदी दिवस का इतिहास

दुनिया भर में लगभग 120 मिलियन लोग दूसरी भाषा के रूप में हिंदी बोलते हैं, और 420 मिलियन से अधिक लोग इसे अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं.
14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई थी इस आधिकारिक सूचना के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से 14 सितंबर को हिंदी दिवस और 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाने लगा।पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था

 

हिंदी दिवस का महत्व

14 सितंबर को हिंदी के महान साहित्यकार व्यौहार राजेंद्र सिंह का जन्मदिन भी है. इसलिए इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है. हिंदी भाषा के प्रति सम्मान दिखाने के लिए इस दिन देश भर में कई सांस्कृतिक उत्सव और प्रतियोगतायें आयोजित की जाती है। हिंदी भाषा में योगदान के लिए, मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, राष्ट्रीयकृत बैंकों और व्यक्तियों को भी हिंदी दिवस पर राजभाषा कीर्ति और राजभाषा गौरव जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

 

हिन्‍दी भाषा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

  1. हिंदी विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।

  2. हिंदी भाषा के इतिहास पर पुस्तक लिखने वाला पहला लेखक भारतीय नहीं था, बल्कि एक फ्रांसीसी लेखक Grasim the Taisi था.

  3. साल 1977 में, हिंदी भाषा के प्रति सम्मान दिखाते देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र में अपना संबोधन हिंदी भाषा दिआ था

  4. भारत के अलावा कुछ और देश भी है जहां हिंदी बोली और समझी जाती है जिनमें मॉरीशस, फिलीपींस, नेपाल, फिजी, गुयाना, सुरिनाम, त्रिनिदाद, तिब्बत और पाकिस्तान शामिल है

  5. हिंदी को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 10 जनवरी को हर साल विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है

  6. गूगल ने 2009 में हिंदी को अपने सर्च इंजन में जोड़ा।

  7. दुनिया भर के हजारों विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाया जाती है। डेढ़ सौ से अधिक अमेरिकी शिक्षण संस्थानों में हिंदी का पठन-पाठन हो रहा है

  8. दुनिया की सबसे प्रसिद्ध डिक्शनरी ऑक्सफोर्ड, हर साल भारतीय शब्दों को शब्दकोश में जगह दे रही है।




Recent Posts

सार्वभौमिक बाल दिवस

World Children's Day 2026: क्या हैं बच्चों के अधिकार? जानें विस्तार से

विराट की सर्वश्रेष्ठ 5 पारियां

Virat Kohli Best T20 Innings: चेस मास्टर की वो 5 पारियां जो क्रिकेट इतिहास में अमर हो गईं

सुखी जीवन

खुद को बेहतर बनाने की दिशा में: 5 जीवन बदलने वाली आदतें

सेतुबंधासन

Setu Bandhasana: सेतुबंधासन का अभ्यास करने से दूर होती हैं ऐसी दिक्कतें...

रायगढ़ हादसा

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, अब तक 13 लोगों की मौत...

Copyright © 2019 - 2026 Blogger's Globe