भारत-पाकिस्तान मैच कब है, टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग, व अन्य जानकारियां
Zoom

भारत-पाकिस्तान मैच कब है, टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग, व अन्य जानकारियां

भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर से UAE में आ गयी है आमने सामने , एशिया कप के महामुकाबले मे। 9 महीने पहले भी यह टीम इसी जमीन पर एक दूसरे से भिड़ी थी वर्ल्ड कप T20 में जिसमे भारत को 10 विकेट से हारकर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इस हार को भूल कर अब टीम इंडिया को इस चौनौती को नए तरीके से देखना होगा।


भारत-पाकिस्तान मुकाबला, मैच शेड्यूल

भारत और पाकिस्तान के बीच एक्शन भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम मे शुरू होगा। लेकिन उससे पहले टॉस शाम सात बजे होगा। इस मैच में टॉस का रोले काफी अहम् हो सकता है। ओस एक अहम् रोल निभा सकती है। और इस मैदान में ज्यादातर मैच दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए ही जीते गए है।

भारत-पाकिस्तान मुकाबला, प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास एशिया कप के 2022 प्रसारण अधिकार हैं। टूर्नामेंट के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त, दूरदर्शन स्पोर्ट्स डीडी फ्री डिश पर भारत के सभी मैचों का सीधा प्रसारण भी करेगा।
पाकिस्तान में मैच का सीधा प्रसारण पीटीवी और टेन स्पोर्ट्स पेश करेंगे।

भारत-पाकिस्तान मुकाबला, दोनों देशों की टीमें

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार अर्शदीप सिंह और अवेश खान।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, मोहम्मग हसनैन, शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिर।

भारत-पाकिस्तान मुकाबला, पिच और मौसम की रिपोर्ट 


मौसम सुहावना और गर्म रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 30 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। आर्द्रता 35%-45% के बीच रहेगी।शुरुआत में कुछ कठिनाइयां हो सकती हैं, और देर से शुरू होने की स्थिति में दोनों टीमों के विपरीत, केवल एक पक्ष के लिए संघर्ष करने के लिए ओस रहेगी।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

India vs Pakistan Match, Asia Cup, Timing Live Streaming and Reports Asia Cup

India vs Pakistan Match, Asia Cup, Timing Live Streaming and Reports